B.A Political Science Hons- Unit- 1- Chapter- 1 ( एकात्मक एवं संघीय सरकार ) Semester- 4

Political- institutions- and- process- in- comparative- world- Important- Questions- Sol- Du- Ncweb

ba- political- science- hons- unit- 1-chapter- 1- ekatmak evm -sanghiy- sarkar

एकात्मक सरकार क्या है तथा इसके गुण एवं दोषों की समीक्षा कीजिए

  • एकात्मक शासन प्रणाली उस शासन व्यवस्था को कहते हैं जिसमें राज्य की संपूर्ण शक्ति एक ही सरकार में निहित होती है 
  • इस सरकार को केंद्रीय सरकार कहते हैं 
  • इसमें स्थानीय स्तर पर शासन का संगठन तो किया जाता है परंतु इन्हें शक्तियां प्राप्त नहीं होती हैं 
  • हरमन फाइनर के अनुसार एकात्मक सरकार वह है जिसमें सभी शक्तियां एवं अधिकार एक केंद्रीय सत्ता के पास होते हैं एकात्मक सरकारों में केंद्र और उसके एजेंट कानूनी दृष्टि से सर्वशक्तिमान होते हैं 
  • उदाहरण यूनाइटेड किंग्डम फ्रांस और बेल्जियम

एकात्मक सरकार के लक्षण

एकात्मक सरकार के गुण

  • राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है
  • कानून एवं प्रशासन में एकरूपता
  • लचीलापन 
  • आर्थिक विकास को प्रोत्साहन 
  • शासन व्यवस्था में कम व्यय होता है 
  • शीघ्र निर्णय एवं तत्काल कार्यवाही

एकात्मक सरकार के दोष

  • स्वशासन की प्रवृत्ति का अभाव 
  • केंद्रीकृत नौकरशाही 
  • सत्ता का दुरुपयोग 
  • जनकल्याण के मामलों पर जनता का नियंत्रण निर्णय न होना
  • सभी निर्णय केंद्रीय विधान मंडल के अंतर्गत किए जाते हैं

संघीय शासन व्यवस्था क्या है? इसके निर्माण के क्या उद्देश्य हैं तथा इसके गुण एवं दोषों की व्याख्या कीजिए

  • संघवाद सरकार की एक प्रणाली है जिसमें एक ही क्षेत्र को सरकार के  अलग-अलग स्तरों  द्वारा नियंत्रित किया जाता है 
  • राष्ट्रीय सरकार बड़े मुद्दों व्यापक स्तर पर कानून बनाती है 
  • राज्य या स्थानीय सरकार क्षेत्रीय मुद्दों पर कानून बनाती है 
  • यहां पर केंद्र व राज्य के बीच शक्ति एवं कार्यों का विभाजन होता है 
  • उदाहरण भारत जर्मनी स्विट्जरलैंड रूस ऑस्ट्रेलिया

संघ के निर्माण के कारक

  • इस व्यवस्था का निर्माण अमेरिका में हुआ था
  • निर्माण का उद्देश्य उपनिवेशवादी व्यवस्था से आजादी पाना था
  • बाहरी खतरा 
  • भौगोलिक विशालता 
  • सामाजिक बहुलता

संघीय व्यवस्था के मौलिक लक्षण

संघीय व्यवस्था के गुण 

  • केंद्र का निर्माण राज्यों से होता है 
  • संघ राज्यों का समूह होता है 
  • सत्ता का विकेंद्रीकरण 
  • जनता की व्यापक भागीदारी 
  • अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा 
  • नीति निर्माण में क्षेत्रीय आवश्यकता रुचि तथा विचारों को स्थान 
  • शासन व्यवस्था में सत्ता की पहुंच निम्नतम से निम्नतम व्यक्ति तक होती है

संघीय व्यवस्था के अवगुण

  • केंद्र तथा राज्यों के बीच खिंचातान  
  • प्रथक वादी आंदोलनों को बल 
  • शासन व्यवस्था में दोहरा खर्च 
  • राष्ट्रीय एकता पर खतरा 
  • शासन में उत्तरदायित्व निश्चित नहीं है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.